लव मैरिज से खफ़ा युवकों ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, प्लान बनाकर बुलाया और फिर...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Mar, 2025 05:43 PM

angry with love marriage the youth attacked mother and son

हरियाणा में लव मैरिज के विवाद को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों पर लोहे की रॉड और चाकू से वार किए गए। इसमें दोनों के पांव की हड्डी टूट गई है। घायलों को नागरिक अस्पताल गोहाना लाया गया।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना क्षेत्र में लव मैरिज के विवाद को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों पर लोहे की रॉड और चाकू से वार किए गए। इसमें दोनों के पांव की हड्डी टूट गई है। घायलों को नागरिक अस्पताल गोहाना लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उनको बीपीएस खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने थाना बरोदा में केस दर्ज किया है।

गोहाना क्षेत्र के गांव भंडेरी के रहने वाले सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। वह अपने घर पर था तो दोपहर गांव के योगी का फोन आया। उसने उसे गांव के बस स्टैंड पर बुलाया। जब वह बस स्टैंड पर पहुंचे तो उनकी मां कांता भी उनके पीछे-पीछे आ गई। वहां पहले से मौजूद योगी, सन्नी, सुमित, अमित, मंजीत, साहिल और विक्रम और इनके कई अन्य साथी वहां पर मौजूद थे। जिन्होनें उस पर व उसकी मां पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। 

PunjabKesari

आरोपियों पर हत्या का केस

उसने बताया कि हमलावरों में से तीन आरोपियों योगी, सन्नी और सुमित पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, और इन पर हत्या का केस पहले से दर्ज हैं। हमले में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव की ही एक लड़की से विनय नाम के लड़के ने लव मैरिज कर ली थी। विनय घायल सुमित की बुआ का लड़का है। आरोपियों ने मां-बेटे पर दोनों को भगाकर शादी करने के शक था। जिस वजह से बुलाकर जानलेवा हमला किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!