मां की डांट से नाराज छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मौत को ऐसे लगा लिया गले

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2022 11:32 AM

angry student took a terrible step due to mother s scolding

मां की डांट से नाराज आई.टी.आई. के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अ

यमुनानगर: मां की डांट से नाराज आई.टी.आई. के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार धारा-174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान नवीन कुमार निवासी दुर्गा गार्डन जगाधरी के रूप में हुई है। 

मृतक के बड़े भाई सौरभ ने बताया कि नवीन आई.टी.आई. के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह कभी-कभी नशा भी करता था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार शाम को मां ने किसी बात पर उसे डांट दिया, जिस पर वह घर से चला गया, लेकिन वह ऐसा कदम उठा लेगा, इसकी कल्पना भी नहीं की थी। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि स्टेशन से रेलवे मैमो द्वारा सूचना मिली थी कि पांसरा रेलवे फाटक के पास सहारनपुर की ओर रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।  
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!