बस स्टैंड पर तड़पती रही गर्भवती महिला, फोन करने के बावजूद भी नहीं पहुंची Ambulance

Edited By Isha, Updated: 16 Feb, 2020 04:34 PM

छावनी बस स्टैंड पर एक महिला रूबी प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस स्टैंड के स्टेशन सुपरिंटेंडेट (एसएस) विजेंद्र कुमार को जब इसके बारे में सूचना मिली तो

अंबाला(अमन)- छावनी बस स्टैंड पर एक महिला रूबी प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस स्टैंड के स्टेशन सुपरिंटेंडेट (एसएस) विजेंद्र कुमार को जब इसके बारे में सूचना मिली तो वह कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे। महिला की पीड़ा को देखते हुए उन्होंने तुरंत प्राइवेट वाहन का प्रबंध कर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है। वह परिवार के साथ अजमेर से वापस अपने घर जा रही थी। सुबह अचानक महिला को जोर से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उधर, परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही वह सभी अजमेर से लौटे हैं और छावनी बस स्टैंड के पास ही रह रहे हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं है कि जो वह महिला को किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जा सकें।

 
छावनी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश ने बताया कि एक घुमंतू जाति की महिला को पहली प्रेगनेंसी के लिए अम्बाला छावनी बस स्टैंड से सिविल अस्पताल लाया गया है। यहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है। उसके विभिन्न टेस्ट आदि करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला को विशेषज्ञों द्वारा जांचा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!