परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Feb, 2025 12:40 PM

ambala anil vij challaned 18 vehicles imposed fine

अनिल विज नेअम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन पर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवर लोडिड वाहनों के खिलाफ लगाए गए छापे के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिन पर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। दो वाहन चालकों की ओर से मौके पर ही चालान भर दिए गए थे जिन्हें छोड़ा गया, जबकि शेष वाहनों को जब्त किया गया था। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा। आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज बताया कि कुल जिन वाहनों की जांच की गई थी उन पर 2.54 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी। 

गौरतलब है कि अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने एकाएक छापा मारा था और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था। छापे की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अम्बाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। छापे के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज मंत्री अनिल विज ने स्वयं चैक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चैक किया था। मंत्री विज की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मच गई थी। 

विज ने मौके पर ही तब कहा था कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चले और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चैक करने के निर्देश दिए थे तथा यह भी कहा था कि वह कभी भी, कहीं भी वाहन जांच फिर से कर सकते हैं।

इन वाहन चालकों पर इतना जुर्माना लगाया 

वाहन नंबर                जुर्माना राशि

  • एचआर 658381            43500
  • एचआर 64ए4868        32000
  • एचआर 37ई2769        36500
  • एचआर 37सी5867        25500
  • एचआर 37डी7071        15000
  • एचआर 37डी3408        15500
  • एचआर 37ई2463        15500
  • पीबी05डब्ल्यू9925        11000
  • पीबी03एपी6676            7500
  • एचआर69ई2155        6500
  • पीबी11बीवाई8754        6500
  • एचआर47डी4529        6500
  • पीबी13बीडी2263        6000
  • एचआर37ई6889        5500
  • पीबी03एजे2713            5500
  • एचआर37ई9993        5500
  • आरजे50जीए7631        5500
  • एनएल01एए3304        4500 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!