वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन : अनिल विज

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Jul, 2026 02:16 PM

it is necessary to switch to alternative energy sources hence the prime ministe

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने जा रहे है, को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से मौजूदा परिस्थिति बनी हुई है तेल, कोयला जैसे स्रोत धीरे-धीरे खत्म हो रहे है तो वैकल्पिक स्रोत पर जाना बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा और हाइड्रोजन ऊर्जा को बहुत प्रोत्साहन दे रहे हैं।

विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन/शुभारंभ भी हरियाणा से होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मौजूदा परिस्थितियां बनी हुई है और तेल व कोयला जैसे स्रोत धीरे धीरे खत्म हो रहे है तो वैकल्पिक स्रोतों पर जाना बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा, वायु ऊर्जा को और हाइड्रोजन ऊर्जा को बहुत प्रोत्साहन दे रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!