Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Sep, 2026 02:43 PM

हरियाणा के जींद जिले के दरोली खेड़ा गांव में सतीश की भैंस ने 26.486 लीटर दूध देकर नया
जीद : हरियाणा के जींद जिले के दरोली खेड़ा गांव में सतीश की भैंस ने 26.486 लीटर दूध देकर नया कीर्तिमान बनाया है। बता दें कि दरोली खेड़ा के पशु औषद्यालय में दूध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दरोली गांव निवासी सतीश की 2 भैंसों ने 26 लीटर से अधिक दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
सतीश की एक भैंस ने 26 लीटर 486 ग्राम तथा दूसरी भैंस ने 26 लीटर 286 ग्राम दूध दिया। दोनों भैंसों के दूध उत्पादन ने दरोली खेड़ा में पहले से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। दरोली खेड़ा में भैंस द्वारा सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड पहले 25 लीटर 140 ग्राम दोनों समय दूध देने का था, जी सतीश की ही भैंस के नाम रहा। अब सतीश की 2 भैंसों ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रतियोगिता के लिए गठित कमेटी में पशुपालन विभाग के एस.डी.ओ, 2 वी एस और यी एल डी.ए, को शामिल किया जाता है। 18 से 22 लीटर दूध देने वाली भैंस के पशुपालक को 15 हजार रुपए, 22 से 25 लीटर दूध देने पर 20 हजार रुपए तथा 25 लीटर से अधिक दूध देने वाली भैंस के पशुपालक को 30 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। विभाग अनुसार जिस पशुपालक की भैंस 18 लीटर से अधिक दूध देती है वह ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)