कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट के साथ अब इस जिले  में भी रुकेगी वंदे भारत, बुधवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी ट्रेन

Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2025 09:41 AM

along with kurukshetra and ambala cantt vande bharat will now stop in panipat

पुरानी दिल्ली और फिरोजपुर कैंट के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8 नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र और अम्बाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन पानीपत में पहली बार रुकेगी। ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर शेष 6 दिन चलेगी।

पानीपत: पुरानी दिल्ली और फिरोजपुर कैंट के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8 नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र और अम्बाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन पानीपत में पहली बार रुकेगी। ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर शेष 6 दिन चलेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली जाते वक्त अम्बाला कैंट में सुबह 11:58 बजे, कुरुक्षेत्र में दोपहर 12:28 बजे और पानीपत में दोपहर 1:05 बजे रुकेगी। वहीं, फिरोजपुर कैंट जाते वक्त दिल्ली से शाम 4 बजे चलेगी। पानीपत में शाम 5 बजे, कुरुक्षेत्र 5:40 बजे और अम्बाला कैंट 6:30 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक (सीएमआई) मुकेश बोर्ड ने कहा कि हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से पत्र नहीं आया है। पानीपत में वंदे भारत का ठहराव होगा। विदेश से एक्सपोटर्स आने के चलते यह फैसला लिया गया है। पानीपत के उद्यमियों की लंबे वक्त से वंदे भारत के स्टापेज की मांग थी। बता दें कि तत्कालीन सांसद संजय भाटिया ने संसद में यह मांग उठाई थी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!