हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-तूफान का Alert, लू का टूट चुका 42 साल का रिकॉर्ड, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jun, 2024 02:48 PM

alert of storm in 10 districts of haryana

प्रदेश के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

हरियाणा डेस्क : प्रदेश के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। प्रदेश में 5 जिले ऐसे हैं जहां पारा अभी भी 45 डिग्री से ऊपर है। इनमें सिरसा, रोहतक, हिसार, मेवात, महेंद्रगढ़ और जींद जिले शामिल हैं। 

लू का टूट चुका 42 साल का रिकॉर्ड

इस बार गर्मी को लेकर लू के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। तीन दिन पहले ही प्रदेश में 42 साल का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 1982 में लगातार 19 दिन लू चली थी। इस बार 23 दिन पार हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अभी ऐसे ही हालत रहने वाले हैं। मौसम में आए इस बदलाव की वजह मौसम विशेषज्ञ मई में सामान्य से कम बारिश होना बता रहे हैं। जून महीने में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। IMD के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के असार हैं, लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 दिन बाद फिर से बदलाव के आसार हैं। 5 से 6 जून यानी आज और कल एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 6 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, जून में प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!