Haryana Weather: हरियाणा में जारी Alert! अगले 3 दिनों तक की दी Warning, घर से बाहर जानें से पहले पढ़ें Update

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Aug, 2025 11:19 AM

alert issued in haryana warning given for next 3 days

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल शामिल है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल शामिल है। प्रदेश में तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई जिलों झमाझम बारिश होगी। सूबे में जन्माष्टमी के बाद बारिश कम होगी। 

बीते दिन मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, कैथल, फरीदाबाद जिलों में बारिश हुई। इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 708.9 और महेंद्रगढ़ में 548.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश जींद में 158.6 और कैथल में 159.6 एमएम दर्ज हुई है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 

14 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। 15 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी कई जिलों में मौसम साफ है। 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!