Edited By Shivam, Updated: 15 Jan, 2019 04:22 PM
हरियाणा को शर्म में डुबोने वाली एक घटना फिर से सामने आई है। यहां सोनीपत जिले के राई में मात्र चार साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है, जिससे एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। मिली जानकारी...
सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा को शर्म में डुबोने वाली एक घटना फिर से सामने आई है। यहां सोनीपत जिले के राई में मात्र चार साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है, जिससे एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हालिया का रहने वाले जयसिंह ने 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।