सरपंचों पर लाठीचार्ज के बाद आप कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Edited By Ajay Sharma, Updated: 03 Mar, 2023 04:19 PM

after the lathi charge on the sarpanchs aap workers

पिछले दिनों पंचकूला में सरपंचों पर हरियाणा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और केस दर्ज करने के विरोध को लेकर आज सिरसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया।

सिरसा(सतनाम): पिछले दिनों पंचकूला में सरपंचों पर हरियाणा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और केस दर्ज करने के विरोध को लेकर आज सिरसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

मीडिया से बातचीत करते हुए आप जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार के खिलाफ आज सरपंच सड़कों पर हैं। चंडीगढ़ बॉर्डर पर उन्हें रोका गया। उन पर लाठीचार्ज किया गया है। यह बहुत ही निंदनीय है। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार अपना तानाशाह रवैया दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरपंचों पर मुकदमा दर्ज करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। 

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!