प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, युवाओं को मिलेगा लाभ

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2026 10:31 AM

engineering and polytechnic institutes to be upgraded with modern machinery

तकनीकी शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों को कंप्यूटर व आधुनिक मशीनों से अपग्रेड किया जा रहा है। विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखक

चंडीगढ़:  तकनीकी शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों को कंप्यूटर व आधुनिक मशीनों से अपग्रेड किया जा रहा है। विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

 शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए 2512 हाई कॉन्फिगरेशन कंप्यूटर सिस्टम खरीदे गए हैं। इनमें से 730 कंप्यूटर पांच इंजीनियरिंग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 

36 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों और शिक्षा समितियों को भी कंप्यूटर दिए गए हैं। शेष 281 कंप्यूटर जल्द वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 9 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सिविल इंजीनियरिंग से जुड़ी 51 आधुनिक मशीनें और उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि आज के दौर में रोजगार के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। लैब और प्रशिक्षण सुविधाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!