आचार संहिता के बाद अब शुरू होंगे करोड़ों के विकास कार्य

Edited By Isha, Updated: 27 Oct, 2019 01:38 PM

after the code of conduct development work will start for crores

विधानसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के कारण शहर के करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्य रुके हुए थे।  अब आचार संहिता हटने के बाद ये विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। नगर निगम ने पिछले

हिसार (संदीप): विधानसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के कारण शहर के करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्य रुके हुए थे।  अब आचार संहिता हटने के बाद ये विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। नगर निगम ने पिछले महीने 21 सितम्बर को आचार संहिता लगने से पहले करीब 26 करोड़ 62 लाख रुपए के टैंडर लगाए थे। इनमें से कुछ टैंडर अलॉट हो गए, परंतु आचार संहिता लगने के कारण वर्क ऑर्डर नहीं हो पाए। 

इस वजह से 26 करोड़ 63 लाख की लागत से होने वाले शहर के विकास कार्य अधर में ही लटक गए थे। अब ये कार्य इसी महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नगर निगम ने आचार संहिता से पहले 122 कार्यों के टैंडर लगाए थे। इनमें से 50 से ज्यादा कार्य आचार संहिता के कारण बीच में ही रुक गए थे। कई कार्य शुरू ही नहीं हो पाए थे।
निगम शुरू करेगा अटके ये कार्य

  • 1.68 करोड़ की लागत से ऑटो मार्कीट फेज थ्री में सड़क निर्माण का कार्य।
  • 25.69 लाख की लागत से शुरू होगा वार्ड नंबर 2 में हाऊसिंग बोर्ड कॉमॢशयल कॉम्प्लैक्स रोड का निर्माण कार्य।
  • 40. 62 लाख की लागत से इंद्रप्रस्थ कालोनी में रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा।
  • 25.66 लाख की लागत से उत्तम नगर में सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
  • 42.49 लाख की लागत से वार्ड 8 के राजीव नगर में श्मशान घाट के रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा।
  • 47.31 लाख की लागत से वार्ड 9 में आदर्श नगर, शिव नगर व विनोद नगर में आई.बी.पी. रोड का निर्माण होगा।
  • 72 लाख की लागत से वार्ड 19 में श्मशान की बाऊंडरी का निर्माण शुरू होगा।
  • 29.64 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट रिप्लेसमैंट और मैंटीनैंस का कार्य किया जाएगा।
  • 21.61 लाख की लागत से मुलतानी चौक एरिया में सी.सी.टी.वी. लगाने का कार्य शुरू होगा।
  • 3.7 लाख की लागत से डी.सी. व एम.सी. कालोनी में सी.सी.टी.वी. लगने का कार्य शुरू होगा।
  • 50 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में स्पैशल मैंटीनैंस का कार्य शुरू होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!