PM मोदी के बाद अब राष्ट्रपति का भी हरियाणा दौरा रद्द, 18 अक्टूबर होने वाला था कार्यक्रम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Oct, 2025 04:46 PM

after pm modi now president s haryana visit also cancelled

अंबाला में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

अंबाला : अंबाला में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति एयरफोर्स के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं, लेकिन अब यह आयोजन आगे के लिए टाल दिया गया है। जल्द ही कार्यक्रम की नई तारीख घोषित की जाएगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और प्रोटोकॉल तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली थी। राष्ट्रपति सचिवालय की टीम भी अंबाला पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करने वाली थी। हालांकि, कार्यक्रम स्थगित होने से प्रशासन ने फिलहाल सभी तैयारियां अस्थायी रूप से रोक दी हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पुराने और रणनीतिक रूप से अहम ठिकानों में शामिल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!