AC ब्लास्ट से दहला इरोज गार्डन: पांचवीं मंजिल पर आग के बाद छठी मंजिल पर धमाका, मची चीख-पुकार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Feb, 2026 10:11 AM

after a fire on the fifth floor there was an explosion on the sixth floor

फरीदाबाद के पॉश इलाके चार्मवुड विलेज में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इरोज गार्डन स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल आग की लपटों से घिर गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी):- फरीदाबाद के पॉश इलाके चार्मवुड विलेज में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इरोज गार्डन स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल आग की लपटों से घिर गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। दहशत उस वक्त और बढ़ गई जब छठी मंजिल पर लगे एक एयर कंडीशनर यानी एसी में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके ने आग की तीव्रता को और बढ़ा दिया, जिससे पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और सूरजकुंड थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन
सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। धुएं से भरी बिल्डिंग के बीच से दर्जन भर से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी तत्परता का ही नतीजा था कि इतनी बड़ी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना एक बार फिर चेतावनी दे रही है कि घरों में बिजली के उपकरणों और शॉर्ट सर्किट से बचाव के पुख्ता इंतजाम कितने जरूरी हैं।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!