हरियाणा चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, जूही ने इस कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Sep, 2024 10:00 PM

actress juhi babbar sought votes for vardhan yadav in badshahpur assembly

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार का हर तरफ शोर सुनाई दे रहा है। इस बीच गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर ने भी जनता के बीच जाकर वोट मांगा...

गुरुग्रामः हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार का हर तरफ शोर सुनाई दे रहा है। इस बीच गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर ने भी जनता के बीच जाकर वोट मांगा। बता दें कि जूही बब्बर फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर की बेटी हैं। हालांकि अभी तक वह राजनीति में नहीं उतरी हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टिव पॉलिटिक्स में भी जूही बब्बर जल्द आ सकती हैं। 

PunjabKesari

वोट की अपील करते हुए जूही बब्बर ने बताया कि वह वर्धन यादव को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाई से वादा किया था कि वह जरूर उसके लिए वोट मांगने आएंगी। अपना वादा निभाने मैं आ गई हूं।  

PunjabKesari

 जूही बब्बर ने बृहस्पतिवार को गांव कांकरोला, एससी कालोनी कांकरोला, भांगरोला, ढोरका, मेवका, बार एसोसिशन, बास कुसला, अलियर, शहीद पार्क ढाणा, हयातपुर व बामडोली में वर्धन यादव की चुनावी सभाएं हुई। जूही बब्बर ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को हाथ के निशान पर वोट देकर वर्धन यादव को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव युवा उम्मीदवार हैं। वे बादशाहपुर का भविष्य हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!