Haryana: कार्यवाहक CM ने अधिकारियों को लगाई फटकार, धान लिफ्टिंग में देरी पर भड़के सैनी

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Oct, 2024 03:37 PM

acting cm reprimanded the officials saini got angry over delay in paddy lifting

पिपली अनाज मंडी में लिफ्टिंग धीमी होने के कारण कार्यवाहक सीएम सैनी ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के नए CM के शपथग्रहण के लिए 15 अक्टूबर की तारीख फाइनल होते ही चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में हलचल बढ़ी हुई है। कार्यवाहक CM नायब सैनी गुरुवार रात को दिल्ली से लौटे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लगातार फसल मंडी में आ रही है, किसान को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, पिपली लाडवा अनाज मंडी का मैं खुद आज निरीक्षण कर रहा हूं।

CM सैनी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

पिपली अनाज मंडी में लिफ्टिंग धीमी होने के कारण कार्यवाहक सीएम सैनी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। सैनी ने कहा कि लगातार किसानों की फसल मंडी में आ रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी नायब सैनी ने कहा की  पिपली, लाडवा और बैबन मंडी का मैं खुद आज निरीक्षण कर रहा हूं। धान में नमी की मात्रा को लेकर कहा कि किसानों को दिक्कत समस्या नहीं आने दी जाएगी, जो पैरामीटर बने हुए हैं। 17% से नमी वाली धान मंडी में दिखाई नहीं देनी चाहिए।  नायब सैनी ने कहा कि मैंने अधिकारियों को ऐसे निर्देश दिए हैं कि एक-एक दाना हमारी सरकार खरीदेंगी और तेजी से उठान भी होगा। उसकी पेमेंट भी तेजी से होगी। कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 5 लाख 32000 मैट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।

नायब सैनी ने कहा कि लगातार हमारा ध्यान अनाज मंडियों की तरफ है, कल भी हमने राइस मिलर वालों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को भी सुना था। उन्होंने कहा है कि किसानों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसी भी मिलर्स को किसान अपनी धान दे सकता है, अगर उन्हें दिक्कत दिखाई दे रही है। कुछ किसानों ने शिकायत दी थी कि नमी के नाम पर उन्हें तंग किया जा रहा है और नमी के नाम पर जो भी किसानों को लूट रहा है, उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आगे से इस प्रकार की समस्या किसानों को नहीं आनी चाहिए।

हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी

भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद के अंदर फंसी हुई पार्टी है। पहले ही कह दिया था कि हमारी सरकार बन रही है, कांग्रेस तो पहले अपने घर भरने की बात करती थी। भाजपा सत्ता में आई है हरियाणा प्रदेश की जनता का धन्यवाद करता हूं। जलेबी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है। हमारे हरियाणा का कल्चर है, अलग खान-पान राहुल गांधी को इसके बारे में जानकारी नहीं है। हरियाणा के कल्चर और कहां की जलेबी मिठाई और कहां की फिरनी और कहां का घेवर मशहूर है।

शपथ ग्रहण के सवाल पर बोले सीएम सैनी 

शपथ ग्रहण के सवाल पर सैनी ने बताया कि तारीख जल्द बता दी जाएगी। शपथ ग्रहण से पहले युवाओं 25000 युवाओं की नौकरी के रिजल्ट निकाले जाएंगे, फिर मेरा उसके बाद शपथ ग्रहण होगा।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!