हरियाणा और पंजाब में तस्करी का आरोपी रांची से गिरफ्तार,  झारखंड से खरीदा जाता नशा

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2024 02:16 PM

accused of smuggling in haryana and punjab arrested from ranchi

हरियाणा और पंजाब में मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मुख्यारोपी को सीआईए ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रांची जिले के नवागढ़ गांव निवासी मनोरंजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।...

जींदः हरियाणा और पंजाब में मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मुख्यारोपी को सीआईए ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रांची जिले के नवागढ़ गांव निवासी मनोरंजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी नेशनल हाईवे पर गाड़ी चालकों को दूसरे राज्यों में नशा पहुंचाने का माध्यम बनाया हुआ था।
 
पकड़ा गया आरोपी झारखंड  में किसानों से अफीम के डोडे खरीदकर जमशेदपुर टाटा नेशनल हाईवे पर गाड़ी चालकों को बेचता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अधिक रुपये कमाने की नियत से वह छह महीने पहले डोडा व चूरापोस्त बेचने का काम शुरू किया था। रांची से जमशेदपुर टाटा नेशनल हाईवे पर हरियाणा, पंजाब, बिहार व उत्तर प्रदेश के गाड़ी चालकों से संपर्क करके डोडा व चूरापोस्त बेचता था। करीब 20 दिन पहले सिंदरपाल व रिंकू को भी उसने नौ क्विंटल डोडा पोस्त अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद कर बेचा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके रांची अदालत में पेश कर तीन दिन का  रिमांड हासिल किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!