गांजा बेचने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरैंडर

Edited By Isha, Updated: 10 Dec, 2019 01:29 PM

accused of selling cannabis surrenders in court

कनीना खंड के गांव धनोंदा में गांजे का कारोबार करने के आरोपी ने सोमवार को कनीना कोर्ट में सरैंडर कर दिया जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शामिल तफ्तीश कर जांच को आगे बढ़ाया....

कनीना (विजय) : कनीना खंड के गांव धनोंदा में गांजे का कारोबार करने के आरोपी ने सोमवार को कनीना कोर्ट में सरैंडर कर दिया जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शामिल तफ्तीश कर जांच को आगे बढ़ाया ओर पुन: कोर्ट में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के गश्ती दल ने हाल ही में छापेमारी कर आरोपी रिंकू उर्फ लालसिंह के घर से 461 ग्राम गांजा बरामद कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

आरोपी इस दौरान मौका पाकर फरार हो गया था। आरोपी टैक्सी चालक बताया गया है। रिंकू उर्फ लाल सिंह ने सोमवार को एस.डी.जे.एम. प्रतीक जैन की कोर्ट में सरैंडर कर दिया जिसे तफ्तीश के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!