दिल्ली हिंसा का 50 हजार का इनामी आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, परिवार को फोन पर मिली खबर

Edited By Shivam, Updated: 08 Feb, 2021 10:21 PM

accused of delhi violence arrested from chandigarh

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किला में हुई हिंसा का आरोपी दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा हुआ था। आरोपी सुखदेव की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने उनके फोन पर...

करनाल (विकास मेहला): किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किला में हुई हिंसा का आरोपी दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा हुआ था। आरोपी सुखदेव की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने उनके फोन पर दी है। वहीं अब सुखदेव के परिजनों का कहना है कि वह निर्दोष है।

जानकारी के मुताबिक, करनाल के संगोहा गांव का रहने वाला सुखदेव सिंह पिछले दो महीने से किसान आंदोलन का हिस्सा बना हुआ था। परिजनों ने बताया कि देर रात 11 बजे उन्हें दिल्ली पुलिस ने फोन कर बताया कि सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखदेव सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें यह नहीं बताया गया कि सुखदेव कहा है, कैसे है? अब परिजन पता लगाने में जुटे हुए हैं।

परिजनों ने बताया कि सुखदेव सेवा करने वाला आदमी हैं, किसान परिवार से जुड़े हुए हैं। उन पर कभी भी कोई  मामला दर्ज नहीं हुआ है। सबकी मदद करते थे। दिल्ली किसानों के आंदोलन में शामिल होने गए थे, लेकिन उन्हें कल पता लगा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार का कहना वह निर्दोष है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!