छठ पूजा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Oct, 2025 04:25 PM

accident involving car of devotees returning from chhath puja

कैथल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 2 युवकों की दर्दनाक हो गई, वहीं 3 अन्य घायल हो गए।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले के ब्लॉक पूंडरी के गांव मयोली के पास सोमवार रात एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, पांचों युवक कैथल से कुरुक्षेत्र छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बरेपुरा (जिला बेगूसराय, बिहार) निवासी रंजीत सिंह साहनी और कैथल के बलराज नगर निवासी साहिल के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया। घायल युवकों की पहचान बेगूसराय के हैदर अली, नीतीश और रामबाबू के रूप में हुई है, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

दोस्त के कहने पर गया था छठ मनाने

परिजनों ने बताया कि मृतक रंजीत सिंह साहनी दिल्ली में गाड़ी चलाने का काम करता था। उसकी उम्र करीब 38 वर्ष थी और वह विवाहित था। उसके परिवार में पत्नी सहित तीन बच्चे हैं। रंजीत, साहिल का साला था, और छठ पर्व मनाने के लिए साहिल ने उसे कैथल बुलाया था।

पूंडरी थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन  अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!