Karnal Accident: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत...कार के उड़े परखच्चे

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2025 05:43 PM

accident happened with a family returning from vaishno devi 2 people died

करनाल नेशनल हाईवे पर नीलोखेड़ी के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक परिवार की कार ट्राले में घुस गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई

करनाल : करनाल नेशनल हाईवे पर नीलोखेड़ी के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक परिवार की कार ट्राले में घुस गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं जिनका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस ने ट्राले चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 9 जून सुबह 4 बजे के करीब की बताई जा रही है। परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूरा परिवार माता वैष्णों देवी जी से दर्शन कर लौट रहा था। तभी वह नीलोखेड़ी नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो हादसा हो गया। यह हादसा कार व ट्राले की टक्कर से हुआ। 

वहीं पुलिस जांच कर्मचारी ने बताया हाइवे पर आगे ट्राला चालक चल रहा था तभी ट्राला चालक ने कट मार दिया तो पीछे से आ रही कार की टक्कर ट्राले से हो गई। कार में सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। 3 गंभीर घायल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!