अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हादसा: ब्रह्मसरोवर में डूबी महिला, अस्पताल में मौत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Nov, 2025 02:53 PM

accident at international gita festival woman drowns in brahma sarovar

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर में एक महिला के डूबने की दुखद घटना सामने आई। घटना गुरुवार शाम की है, जब ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर एक महिला को पानी में तैरता देख लोगों ने शोर मचाया।

कुरुक्षेत्र | अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर में एक महिला के डूबने की दुखद घटना सामने आई। घटना गुरुवार शाम की है, जब ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर एक महिला को पानी में तैरता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF इंचार्ज राजेश हुड्डा के अनुसार, उनकी टीम बोट से गश्त कर रही थी तभी पानी में कुछ तैरता दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि एक महिला डूब रही थी। टीम ने तुरंत महिला को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए LNJP अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शांति देवी (42) के रूप में हुई है, जो फिलहाल किराएदार के रूप में धुराला (थाना झांसा क्षेत्र, कुरुक्षेत्र) में रह रही थी। मूल रूप से वह बिहार के बेगूसराय की निवासी थी। शांति देवी गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए ब्रह्मसरोवर आई थीं।

थाना झांसा के SHO गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!