Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 May, 2026 09:40 PM

राज्य सतर्कता ब्यूरो ने दमकल विभाग के एक कर्मचारी मनोज कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): राज्य सतर्कता ब्यूरो ने दमकल विभाग के एक कर्मचारी मनोज कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
अधिकारियों के मुताबिक, पारसनाथ एग्जोटिका सोसाइटी के मेंटीनेंस विभाग में अकाउंटेंट की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी की फायर एनओसी के नाम पर यह रकम मांगी गई थी। जब एसीबी ने आरोपी को काबू किया तो उसके पास 15 हजार रुपए मिले। वहीं, जब आरोपी की गाड़ी की तलाशी ली गई तो करीब 3 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सेक्टर-29 दमकल केंद्र में तैनात है। फिलहाल टीम ने आरोपी को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।