AAP नेता अनुराग ढांडा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- BJP के 'पन्नों' को चीरकर फेंक देंगे

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2023 05:56 PM

aap leader anurag dhanda held a press conference

आप पार्टी के संगठन की घोषणा के बाद नवनियुक्त सीनियर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा आज रोहतक में जोनल कार्यालय में पहुंचे।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : आप पार्टी के संगठन की घोषणा के बाद नवनियुक्त सीनियर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा आज रोहतक में जोनल कार्यालय में पहुंचे। जहां उनका फूल और ढोल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिसके बाद अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अनुराग ढांडा ने कहा कि अब आप पार्टी का संगठन बनकर तैयार हो गया है और भारतीय जनता पार्टी के पन्ने अब पुराने हो चुके हैं। आप पार्टी का संगठन अब पन्नों को अपने काम से फाड़ देगा और 2024 में हरियाणा प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनेगी और जल्द ही नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा पहुंचेंगे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कॉपी पेस्ट नेता हैं और जो वायदे आज वह जनता के सामने करते फिर रहे हैं। वह सभी वायदे आप पार्टी के मेनिफेस्टो से लिए गए हैं। यह कर्नाटक नहीं है हरियाणा है जहां सब लोग इन नेताओं की असलियत जानते हैं। हमने पंजाब में कांग्रेस के गढ़ को तोड़ दिया है और अब हरियाणा की बारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की घोषणा के बाद आप पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता में नाराजगी नहीं है और सबको उनके काम के हिसाब से संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं संसद भवन के उद्घाटन पर आप पार्टी के ना जाने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला नागरिक राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू को इस उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया जा रहा। यह लोकतंत्र के खिलाफ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस उद्घाटन में सिर्फ अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं। इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष यह लड़ाई लड़ रहा है। इसी वजह से संसद के उद्घाटन समारोह में विपक्ष शामिल नहीं हो रहा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!