विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद कांग्रेसी आजतक सदमे से उभरे नहीं हैं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर ली चुटकी

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 08:29 PM

congressmen have yet to recover from the shock of the bjp s victory in the assem

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की न नीयत है और न कोई नीति

उचाना (अमनदीप पिलानिया): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की न नीयत है और न कोई नीति है। उनके नेतृत्व को विश्व जानता है। यह लोग भारत को बदनाम करने में लगे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर चुटकी पर लेते हुए कहा कि विस चुनाव के दौरान लड्डू भी बना दिए थे लेकिन भाजपा जीत गई। भाजपा की जीत के बाद आजतक ये सदमें से उभरे नहीं हैं। कांग्रेस का झूठ अब नहीं चलेगा। अगली बार भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। सीएम सैनी बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे।

 सीएम ने थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर को पक्का करवाने के लिए 75 लाख जारी करने की बात कही। उचाना विस के 6 जलघरों की रिमोडलिंग तथा रिहैबलिटेशन करवाई जाएगी। इस पर तीन करोड़ 72 लाख रुपये खर्च आएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघडिया के नए भवन का निर्माण भी किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उचाना खुर्द  में नया भवन बनवाया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसिंधू को अपग्रेड करने की घोषणा की। जिस पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि उचाना की भूमि को लंबे समय से अनदेखा किया गया। केवल और केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया गया। यहां के लोगों की जरूरतों और आवश्यकताओं को नजर अंदाज किया। झूठे वादे कर आपके वोटों की फसल तो तीन पीढ़ियों तक काटी लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। झूठे सपने दिखाकर अपनी पीढ़ियों को आगे बढ़ाया। परिवारवाद की दलदल में फंसे इन लोगों ने केवल अपना फायदा सोचा है। उचाना के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आप झूठी अफवाहें फैला कर लोगों को गुमराह मत करो। जब कांग्रेस सरकार में रिजल्ट आता था तो गरीब के बच्चे का नाम नहीं आता था। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार में रिक्शा चालक के बेटे का नाम पुलिस भर्ती में आता है। यही अंतर भाजपा और कांग्रेस सरकार के बीच है। यही बात विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। 

सीएम सैनी ने कहा कि वो जनता का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने यहां कमल खिला नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का काम किया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि 103 करोड़ 31 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उचाना क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नही किया। केवल वोट लेने का काम किया और उचाना को पीछे करने का काम किया। पिछले 11 वर्ष में एक हजार 409 करोड़ रुपये उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए खर्च करने का काम किया। कांग्रेस का 10 वर्ष का शासनकाल रहा है उसमें कांग्रेस ने मात्र इस क्षेत्र के विकास के लिए 386 करोड़ खर्च किए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!