अपहरण व बेरहमी की दास्तां: किन्नर रितु के साथ बर्बरता, पिटाई कर सुनसान जगह पर फेंका

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 01:55 PM

kinnar ritu brutalized in rewari

किन्नर गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी निवासी किन्नर रितु ने अपने साथ हुई हैवानियत की दर्दनाक आपबीती साझा की है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : किन्नर गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी निवासी किन्नर रितु ने अपने साथ हुई हैवानियत की दर्दनाक आपबीती साझा की है। 

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने पहले जबरन उसके कपड़े उतरवाए और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान गन दिखाकर उसकी कनपटी पर वार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रितु को एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए उसे 50 रुपये और अपनी टी-शर्ट दी, जिससे वह किसी तरह खुद को संभाल सकी। इसके बाद वह रास्ता पूछते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने डेरे तक पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथियों ने तुरंत उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। 

सूत्रों के अनुसार किन्नर गुटों के बीच अब तक चार गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। हाल ही में रामपुरा थाना क्षेत्र में हुई खूनी झड़प के बाद रितु का कथित रूप से अपहरण किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुट द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाकर पूर्ण गुरु रुखसार की गद्दी पर कब्जा करना ही इस हिंसा का मुख्य उद्देश्य है। इस घटना को लेकर किन्नर समाज में भारी आक्रोश है। 

वहीं समाज के लोगों का कहना है कि यदि पहले ही मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आज हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार हो रही घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किन्नर समाज ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी गुट के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका कहना है कि अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!