रेवाड़ी में होटल संचालक को 4 बदमाशों ने बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा, कर्मचारी पर फेंका उबलता पानी

Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2026 01:22 PM

four miscreants brutally beat a hotel operator in rewari

रेवाड़ी में एक होटल संचालक पर कार सवार चार बदमाशों ने बेसबॉल बैट, लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए होटल कर्मचारी पर आरोपियों ने भट्ठी से उबलता पानी डाल दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर की कंप्यूटर मार्केट में रविवार देर रात एक होटल संचालक पर कार सवार चार बदमाशों ने बेसबॉल बैट, लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए होटल कर्मचारी पर आरोपियों ने भट्ठी से उबलता पानी डाल दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

वहीं होटल संचालक ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रावली हाट निवासी होटल संचालक विकास तलवार 8 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे अपने होटल को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उस समय होटल कर्मचारी बिजेंद्र और कर्ण सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। इसी दौरान एक कार होटल के पास आकर रुकी, जिसमें से चार युवक उतरे और आते ही विकास तलवार पर हमला कर दिया। 

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने कहा कि "उस दिन का हिसाब आज पूरा करेंगे" और इसके बाद बेसबॉल बैट, लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से विकास जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए आगे आए कर्मचारी बिजेंद्र पर आरोपियों ने भट्ठी से उबलता पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गया। मारपीट और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। विकास तलवार ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले बस स्टैंड क्षेत्र में संजय मलिक और हितेश के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसका बाद में समझौता भी हो गया था। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से इस हमले को अंजाम दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने संजय मलिक और हितेश समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!