आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री मनोहर का पुतला फूंका

Edited By Shivam, Updated: 30 Nov, 2018 06:48 PM

aam aadmi party workers blow the effigy of chief minister manohar

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैथल के पिहोवा चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। गौरतलब है कि कल रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल किए थे जिस को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी को लेकर देर रात थाना सिटी में...

कैथल(जोगिंदर कुंडू): आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैथल के पिहोवा चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। गौरतलब है कि कल रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल किए थे जिस को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी को लेकर देर रात थाना सिटी में भी खूब हंगामा हुआ, आज उसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

रोड शो के दौरान किए गए सवाल
1.
कैथल के गाँव भागल के  सहीद राजेश पुनिया के परिवार को आर्थिक सहायता देने व एक सद्श्य को सरकारी नोकरी देने बारे सरकार ने अभी तक क्या किया?
2. गौ माता कब तक सड़कों पर बेसहारा भटकती रहेगी?
3. फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों की लूट कब तक चलेगी?
4. 1100 स्कूल क्यों बन्द हुए, सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं क्यों नहीं है?
5. नौकरियों के फॉर्म के नाम पर बेरोजगारों से लूट कब तक चलती रहेगी?

PunjabKesari

वहीं इसी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व आप कर्यकर्ताओ में रोड शो के दोरान आपस में झड़प भी हुई। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए उनके संगठन मंत्री सुखबीर चहल को गिरफ्तार कर लिया। इसी बात को लेकर देर रात कार्यकर्ता थाना सिटी के बाहर बिस्तर बिछाकर धरने पर बैठ गए और अपने साथी को छोडऩे की मांग पर अड़े रहे। सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में डीएसपी राम कुमार मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाते हुए वहां से जाने के लिए कहा परंतु कार्यकर्ता अड़े रहे और कहने लगे या तो हमारे साथी को छोड़ो यह हमें भी गिरफ्तार करो।

जिसके बाद लेकर डीएसपी ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें फिर छोड़ दिया गया और थाने से बाहर निकाल दिया गया और थाने के बाहर से पुलिस कर्मी उनके गद्दे और बिस्तर उठा कर अंदर ले गए बाद में पुलिस द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया गया। आज सुबह सुखबीर चहल को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!