व्यक्ति विशेष की राजनीति छोड़कर भाजपा के प्रति समर्पित होकर कार्य करें कार्यकर्ता- धर्मेंद्र तंवर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Mar, 2026 09:32 PM

dharmendra tanwar said workers should work with dedication towards bjp

टीकली मंडल में  पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस महाअभियान में प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने...

गुड़गांव, (ब्यूरो): टीकली मंडल में  पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस महाअभियान में प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने बतौर पर्यवेक्षक शिरकत की। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मंडल अध्यक्ष श्रवण राघव के नेतृत्व में टीम ने पूरी व्यवस्था की। इस प्रशिक्षण में कई वक्ताओं ने भाग लिया। जिला महामंत्री गुरुग्राम अजीत यादव, कुलदीप यादव जिला उपाध्यक्ष गुरुग्राम सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाया। इस प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात का एपिसोड को ध्यान पूर्वक सुना। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता को व्यक्ति विशेष की राजनीति छोड़कर पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। धरातल पर रहकर विकसित भारत 2047 संकल्प के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हर कार्यकर्ता को करना होगा।

 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण ही देश विकसित राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। इन दिनों जहां विश्व में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बन रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे देशों के साथ अच्छे संबंधों के कारण भारत हर परिस्थिति से डटकर मुकाबला कर रहा है और भारत में न तो पेट्रोल डीजल की कमी है और न ही एलपीजी की। हालांकि कुछ लोगों ने भ्रम फैलाने का प्रयास तो किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और दूरदर्शिता ने उन लोगाें की मंशा पर पानी फेर दिया। धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि देश का युवा राष्ट्र निर्माण में नई क्रांति लाएगा। युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण से जुड़ गई है और युवा माई भारत संगठन के साथ जुड़कर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि टीकली में हुए इस प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे पदाधिकारियों के लिए टीकली मंडल अध्यक्ष श्रवण राघव द्वारा विशेष तौर पर व्यवस्था की गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!