रेलवे स्टेशन पर गोली लगने से घायल महिला की हुई मौत, पैसों के लेनदेन को लेकर की गई हत्या

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2025 11:05 AM

a woman who was injured in a firing incident at the railway station died

शुक्रवार देर शाम रोहतक रेलवे स्टेशन पर गोली लगने से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर सेवानिवृत्त फौजी द्वारा अपनी दोनाली बंदूक से गोली मारी थी। गोली लगने से

रोहतक: शुक्रवार देर शाम रोहतक रेलवे स्टेशन पर गोली लगने से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर सेवानिवृत्त फौजी द्वारा अपनी दोनाली बंदूक से गोली मारी थी। गोली लगने से घायल महिला प्लेटफार्म पर खून से लथपथ पड़ी थी, उधर आरोपी तड़प रही महिला के पास में ही खड़ा होकर फोन चलाता रहा। इसके बाद ट्रेन में चढ़ गया लेकिन रेलवे पुलिस और आर.पी.एफ. टीम ने उसे पकड़ लिया। मृतका की पहचान पिंकी निवासी जुलाना जबकि आरोपी की पहचान रिटायर्ड फौजी वजीर सिंह निवासी लिजवाना खुर्द (जींद) के रूप में हुई है।

पिंकी पिछले 2 साल से रोहतक में हिसार बाईपास पर एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। इसी कंपनी में आरोपी वजीर सिंह भी गार्ड की नौकरी करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार को दोनों प्लेटफार्म नं. 2 पर घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वजीर सिंह ने अचानक अपनी बंदूक से महिला की पीठ पर गोली मार दी जो कि शरीर से आर-पार हो गई।

महिला का बेटा लक्ष्य भी तुरंत मौके पर पहुंच गया, जो प्लेटफार्म पर ही था। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।अनुसार आरोपी वजीर सिंह ने बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपए ले रखे थे लेकिन न तो उसके बेटे को नौकरी दिलवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। वजीर सिंह पहले भी पिंकी को परेशान करता था। इस बारे में पंचायत भी हुई थी जिसमें समझौता हो गया था। जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. को जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!