बवानीखेड़ा में दर्दनाक मंजर, देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख, 2 सवारियों की दर्दनाक मौत

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Apr, 2026 10:11 PM

a tragic scene unfolds in bawanikheda with the entire bus reduced to ashes and

हरियाणा के बवानीखेड़ा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस में

बवानीखेड़ा (संजय) : हरियाणा के बवानीखेड़ा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। यह बस बवानीखेड़ा से हांसी की ओर जा रही थी और गांव मिल्कपुर के पास हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो सवारियों की मौत की सूचना है, जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।

PunjabKesari

घायलों को तुरंत हांसी के निजी अस्पतालों और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, दो घायलों का इलाज हांसी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

PunjabKesari

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का टायर फटने के बाद वह डीजल टंकी से टकरा गया, जिससे आग लग गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। बवानीखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!