बहादुरगढ़ से लॉरेंस गैंग से जुड़ा शूटर दबोचा, रोहित शेट्टी के घर की थी फायरिंग, मामले में अब तक 11 गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Feb, 2026 02:03 PM

a shooter linked to the lawrence gang has been arrested in bahadurgarh where fi

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग करने के मामले में हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल

हरियाणा डेस्क : फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग करने के मामले में हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियाें ने रंगदारी मांगने के लिए ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक शूटर दीपक शर्मा बहादुरगढ़ से पकड़ा गया है। शूटर दीपक लंबे समय से ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में था और बहादुरगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  

मिली जानकारी के अनुसार शूटर दीपक शर्मा के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपी रितिक यादव निवासी बहाबीजौली जिला आगरा, सनी निवासी बहाबीजौली आगरा और सोनू निवासी बहाबीजौली आगरा हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में जांच शुरु कर आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों व साजिश से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!