टोल प्लाजा के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे कार सवार(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2020 01:11 PM

अंबाला में रोड पर चलती एक गाड़ी आग को गोला बन गई , लेकिन उसमें सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई। हादसा अंबाला में टोल प्लाजा के पास हुआ। टोल प्लाजा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते

अंबाला(अमन)- अंबाला में रोड पर चलती एक गाड़ी आग को गोला बन गई , लेकिन उसमें सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई। हादसा अंबाला में टोल प्लाजा के पास हुआ। टोल प्लाजा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, पीबी23आर 4998 नंबर की एक डस्टर गाड़ी पंजाब से हरियाणा की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी शम्भू टोल प्लाजा के पास पहुंची, उसमें से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। यह देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए।

वहीं सामने खड़े टोल प्लाजा स्टाफ के कर्मियों ने तुंरत हरकत में आते हुए फायर बिग्रेड कर्मियों को आवाज दी। इधर दोनों युवक कार से उतर कर भागे और उधर टोल प्लाजा पर मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। फिर फायर कर्मियों ने किसी तरह आग को नियंत्रित किया। दोनों युवकों को टोल कर्मियों ने संभाला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!