ठंड का कहर: हिसार में एक व्यक्ति की मौत...इस जिले का तापमान पहुंचा 1.6 डिग्री पर

Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2026 12:54 PM

a person died in hisar

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। सुबह के कुछ घंटों में कोहरा देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से पाला जमने जैसी गतिविधियां कुछ जगहों पर

हिसार: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। सुबह के कुछ घंटों में कोहरा देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से पाला जमने जैसी गतिविधियां कुछ जगहों पर हो रही हैं। हरियाणा और पंजाब में रात्रि तापमान जमाव बिन्दु की ओर जा रहा है। हरियाणा में सबसे ज्यादा रात्रि को ठंड महेन्द्रगढ़ में रही जहां का तापमान 1.6 डिग्री सैल्सियस रहा। 

पंजाब में अमृतसर का रात्रि तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के हिसार में ठंड के प्रभाव से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान दुर्गेश (53) के तौर पर हुई। इन दिनों हरियाणा में हाड़ कंपा देने बाली ठंड का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके पर कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है जिसकी वजह से दिन और रात्रि के तापमान लुढ़क रहे हैं। सम्पूर्ण इलाके पर एक साथ ठंड का तिहरा अटैक देखने को मिल रहा हैं। कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान जमाव बिंदु की और है और अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सैल्सियस और उसके नीचे चने हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!