पिहोवा को सौगात: कंथला गांव में बनेगा नया ओवरब्रिज, मंत्री श्रुति चौधरी ने 850 लाख रुपये की दी मंजूरी

Edited By Isha, Updated: 05 Mar, 2026 07:19 PM

a new overbridge will be built in kanthala village

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंथला गांव के निवासियों को बड़ी बुनियादी सुविधा देने का फैसला किया है। हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान सिंचाई

चंडीगढ़/पिहोवा: हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंथला गांव के निवासियों को बड़ी बुनियादी सुविधा देने का फैसला किया है। हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान सिंचाई और जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने सदन को अवगत कराया कि कंथला में एक नए ओवरब्रिज के निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी (Administrative Approval) प्रदान कर दी गई है।

 
मंत्री श्रुति चौधरी ने एक सदस्य के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि इस नए ओवरब्रिज के निर्माण पर कुल 850.00 लाख रुपये की लागत आएगी। वर्तमान में संबंधित विभाग द्वारा पुल का अत्याधुनिक डिजाइन और डिटेल्ड एस्टीमेट (Detailed Estimate) तैयार किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। कंथला से मलिकपुर रोड पर मौजूदा पुल पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सरकार ने इसकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। नया पुल अब 7.5 मीटर की बढ़ी हुई सड़क चौड़ाई के साथ बनाया जाएगा।इससे भारी वाहनों और स्थानीय यातायात की आवाजाही सुगम होगी और आए दिन होने वाले हादसों व जाम की स्थिति से राहत मिलेगी।

समय सीमा: 30 जून 2027 तक लक्ष्य
सिंचाई मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए गंभीर है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 30 जून, 2027 तक की समय सीमा तय की गई है। इस घोषणा के बाद पिहोवा और आसपास के गांवों के लोगों में खुशी की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!