जमीनी विवाद के चलते रिश्तों का कत्ल, चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Oct, 2025 04:59 PM

a land dispute led to the murder of relative

दादरी जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है....

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : दादरी जिले के गांव बडेसरा में रास्ते के विवाद को लेकर बीती देर रात कुल्हाड़ी से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है,जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान बडेसरा निवासी 27 वर्षीय मनदीप के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर लगे हैं। 

जानकारी के अनुसार बीती रात को रास्ते को विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में कुल्हाड़ी मारकर मनदीप की हत्या कर दी गई। उसके शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। इस झगड़े में मृतक के पिता-माता, छोटी बहन सहित परिवार के 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची है और पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। झगड़े में मृतक के पिता, माता, छोटी बहन सहित चार लोग घायल है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!