नारनौल में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बदमाशों ने घर में की अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Feb, 2026 08:11 PM

a land dispute in narnaul turned violent with miscreants opening fire indiscrim

नारनौल में गांव रामबास में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग

नारनौल : नारनौल में गांव रामबास में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु हो गई। घटना रविवार शाम की है जिससे इलाके में तनाव को माहौल बन गया। जैसे ही गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए गांव वासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर पर 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जा लेने की नीयत से कुछ लोग खेत में पहुंचे थे। बदमाशों ने सरसों की फसल को भी भारी क्षति पहुंचाई है। जब वे खेत पर नहीं मिले तो बदमाश घर पहुंच गए और वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि परिवार बाल-बाल बच गया है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से खोखे व अन्य सबूत बरामद किए। वहीं गांववासी वीरेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही। जल्द ही दोषियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!