Kaithal में नशेड़ी बंंदी ने जेल में कर दिया बड़ा कांड, मच गई हाहाकार....

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2025 11:08 AM

a drug addict committed a big crime in the jail causing uproar

जिला जेल में एक कैदी ने बाथरूम में लगे ग्रील पर तौलिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो नशे का आदी था।

कैथल:  जिला जेल में एक कैदी ने बाथरूम में लगे ग्रील पर तौलिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो नशे का आदी था। जानकारी के मुताबिक सीवन निवासी सन्नी अविवाहित था। उस पर वर्ष 2019 में सीवन अनाज मंडी से छह कट्टे गेहूं चोरी करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते 17 मार्च, 2025 को उसे पीओ घोषित किया गया। पुलिस ने 12 अगस्त को उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह जब अन्य कैदियों ने सन्नी का शव लटका देखा, तो जेल के कर्मचारियों को सूचित किया। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!