Controversy; हरियाणवी रैपर न्योलीवाला के गाने पर विवाद, गाने की इन लाइनों पर बढ़ा विवाद

Edited By Isha, Updated: 14 Dec, 2025 10:44 AM

a controversy has erupted over a song by haryanvi rapper nyoliwala

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे है। इस बार ढांडा न्योलीवाला ने अपने नए गाने में साधु-संतो पर निशाना साधा है। गाने में भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने तक की बात क

हिसार: हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे है। इस बार ढांडा न्योलीवाला ने अपने नए गाने में साधु-संतो पर निशाना साधा है। गाने में भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने तक की बात कही गई है। इसके अलावा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण पर भी बैगर नाम लिए निशाना साधा।

लोगों ने सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी रैपर को निशाने पर लिया है। साध्वी देवा ठाकुर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हो रहे हैं।

दरअसल हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट आॅन  पेपर’ हाल में रिलीज हुई है। प्रवीण ढांडा की एल्बम ‘वोमिट आॅन पेपर’ पर 4 दिन में 21,52,987 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने के डिस्क्रिप्शन में लिखा है…पेश है एल्बम कोहराम का नौवां ट्रैक, वोमिट आॅन पेपर। यह गाना वास्तविकताओं पर आधारित है। भ्रष्टाचार, झूठे संतों, टूटी हुई शिक्षा और उस दर्द को उजागर करता है, जिसे समाज चुपचाप सहता है। भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता। बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी, प्राइवेट जेट लेके जावै जदे मर्जी…।

हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में अन्य सिंगरों के साथ भी रहे विवाद
ढांडा न्योलीवाला दमदार लिरिक्स और मॉडर्न रैप के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों में ‘छोरा बाबा का’, ‘अप टू यू’, ‘रशियन बंदना’ आदि शामिल हैं, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में अन्य सिंगरों के साथ उनके विवाद भी रहे हैं और कुछ गानों पर बैन भी लगा, लेकिन उनके गानों व्यूज आने कम नहीं हुए।

 रैपर ढांडा न्योलीवाला के गाने ‘इल्लीगल’ और ‘रशियन बंदना’ हरियाणा सरकार द्वारा बैन किए गए हैं। इनमें गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। यह कार्रवाई मासूम शर्मा और अमित सैनी रोहतकिया जैसे अन्य सिंगर्स के गाने बैन होने के बाद की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!