कांच के भरे ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनों घायल

Edited By Isha, Updated: 14 Jun, 2022 01:42 PM

a bus full of passengers collides with a glass filled truck

औरंगाबाद बाईपास के स्मीप सडक के बीच खडे कांच के भरे ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गई । हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में से गिरा कांच आधा किलोमीटर तक फैल गया। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।

यमुनानगर( सुमित): औरंगाबाद बाईपास के स्मीप सडक के बीच खडे कांच के भरे ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गई । हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में से गिरा कांच आधा किलोमीटर तक फैल गया। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ट्रक को सड़क के बीच घुमा रहा था कि तभी बस उससे टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक से कांच बिखरकर आधा किलोमीटर तक फैल गया। सडक के बीचों बीच कांच ही कांच नजर आ रहा था। हालाकि टक्कर के दौरान बस के सामने से परखचे उड गए। बस में स्वार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल है, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में लगभग 150 से अधिक यात्री स्वार थे जोकि जीरकपुर से यूपी जा रहे थे। 

बस और ट्रक के बीच में हुई टक्कर के बाद मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई और सडक से कांच को हटाने के लिए जेसीबी की मदद लेकर कांच को सड़क से हटाया गया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!