ये कैसी मजबूरी! 15 साल का दूल्हा और 13 की दुल्हन, अब एक महीने की गर्भवती....

Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2025 10:50 AM

a 15 year old groom and a 13 year old bride now a month pregnant

अंबाला में 13 वर्षीय बच्ची, जिसकी शादी केवल तीन महीने पहले हुई थी, अब एक महीने की गर्भवती है। दूल्हा भी नाबालिग है, उम्र महज 15 साल। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग विवाहिता के देवर की उम्र

अंबाला: अंबाला में 13 वर्षीय बच्ची, जिसकी शादी केवल तीन महीने पहले हुई थी, अब एक महीने की गर्भवती है। दूल्हा भी नाबालिग है, उम्र महज 15 साल। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग विवाहिता के देवर की उम्र सिर्फ तीन साल है, जबकि ससुर की उम्र 35 और सास 29 साल की है। यह किसी फिल्मी कहानी की पटकथा नहीं, बल्कि हकीकत है।

इस मामले में नारायणगढ़ महिला थाना ने पाक्सो एक्ट और चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत जीरो एफआइआर दर्ज कर ली है और केस अब लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। वहां की पुलिस ने भी दोनों परिवारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग विवाहिता गर्भवती की जन्मतिथि दो अगस्त 2012 दर्ज है। बावजूद इसके 10 जून 2025 को उसकी शादी 15 वर्षीय किशोर से कर दी गई। दोनों परिवार मूलरूप से बिहार निवासी हैं और लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में किराये के मकान में रह रहे थे।
 
जब लड़की स्वास्थ्य जांच के लिए नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ पहुंची, तो महिला चिकित्सक डा. श्रुति ने गर्भावस्था की पुष्टि की और उम्र देखकर चौक गईं। उन्होंने तत्काल महिला थाना पुलिस को सूचना दी। इसी जांच से मामले की पूरी गंभीरता सामने आई।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!