थ्री टायर सुरक्षा के बीच रखी गई 4 विधानसभा क्षेत्रों की 959 ई.वी.एम.

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2019 11:25 AM

959 evms of 4 assembly segments placed amidst three tire protection

चुनाव खत्म होते ही सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों पर चुनावों से संबंधित सामग्री व ई.वी.एम. जमा करवाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। अधिकारी इस जिम्मेदारी को निभाते हुए चुनावी

यमुनानगर(त्यागी/सतीश): चुनाव खत्म होते ही सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों पर चुनावों से संबंधित सामग्री व ई.वी.एम. जमा करवाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। अधिकारी इस जिम्मेदारी को निभाते हुए चुनावी रात को लगभग 12 से 1 बजे तक ही फ्री हुए। इस काम के लिए कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों को तो भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन चुनावों व अपनी जिम्मेदारी को लेकर ये लोग उत्साहित भी थे। बी.डी.ओ. आफिस रादौर के पिंक बूथ पर तैनात प्रिजाइङ्क्षडग आफिसर शीतल शर्मा ने बताया कि यह उनके लिए पहला तुजुर्बा था, हालांकि चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें कुछ परेशानियां जरूर हुई लेकिन अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने इन परेशानियों पर जीत हासिल की। 

शीतल ने बताया कि वह पहली बार प्रिजाइङ्क्षडग आफिसर बनी। उनका कहना था कि उनकी काबिलियत को देखते हुए ही शायद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि वे तमाम चुनावी सामग्री जमा करवाकर रात 12 बजे के बाद ही फ्री हुई। हालांकि दिनभर अहोई अष्टमी का उपवास रखने के बावजूद उन्होंने अपने कत्र्तव्य को निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ निभाया। 
 

किसी भी व्यक्ति को नहीं है अंदर जाने की अनुमति 
चुनाव खत्म होते ही ई.वी.एम. व अन्य चुनाव से संबंधित सामग्री को सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया है। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित चुनावी सामग्री को डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, रादौर विधानसभा क्षेत्र की चुनावी सामग्री व ई.वी.एम. मुकुंद लाल नैशनल कालेज में। इसी प्रकार जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की ई.वी.एम. व अन्य चुनावी सामग्री हिन्दू गल्र्स कालेज जगाधरी में तथा साढौरा विधानसभा क्षेत्र की ई.वी.एम. व अन्य चुनाव सामग्री सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सुरक्षित रखी गई है। चुनावी सामग्री को सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को इन केन्द्रों पर जाने की अनुमति नहीं है। ई.वी.एम. की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बलों को दी गई है। हालांकि ई.वी.एम. थ्री टायर सुरक्षा के बीच है। सबसे पहले 233 सी.आर.पी.एफ., इसके बाद आई.आर.बी. तथा उसके बाद स्थानीय पुलिस की तैनाती है। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा में जुटी सुरक्षा बल इंचार्ज नेमीतीनदोही सुषमा व गंगा ने बताया कि सभी अपनी ड्यूटी में मुस्तैद है।   समय-समय पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी यहां मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लेते रहते हैं। साढौरा विधानसभा की 258, रादौर की 231, जगाधरी की 240 व यमुनानगर की 230 ई.वी.एम. के अतिरिक्त अन्य चुनावी सामग्री अब पुलिस सुरक्षा के बीच है। 

ये लोग जा सकते हंै मतगणना केन्द्र में 
कल होने वाली मतगणना के लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मतगणना केन्द्र में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार केवल काऊंटिंग सुपरवाइजर, काऊंटिंग असिस्टैंट, पर्यवेक्षक, लोक सेवक, प्रत्याशी व प्रत्याशियों के एजैंट ही मतगणना केन्द्र में प्रवेश पा सकते हैं। आर.ओ. की अनुमति के बिना न तो कोई मतगणना केन्द्र के अंदर जा सकता है और न ही कोई बाहर आ सकता है। किसी प्रकार के किसी भी मोबाइल व आई. पैड को भीतर ले जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी। धूम्रपान की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग द्वारा जारी अन्य सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। तमाम सुरक्षा बल सभी चारों मतगणना केन्द्रों पर तैनात रहेंगे। 

पुलिस उपाधीक्षकों को सौंपा गया यह जिम्मा 
मतगणना को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। मतगणना के समय सड़कों पर यातायात व्यवस्थित रहे और मतगणना के बाद विजयी यात्रा में किसी प्रकार की कोई हुड़दंगबाजी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कानून व्यवस्था कायम रहे यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके लिए जिला पुलिस द्वारा एक डी.एस.पी. को विशेष रूप से उस दिन यातायात व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

एक.डी.एस.पी. के कंधों पर ला एंड आर्डर को बनाए रखने की जिम्मेदारी डाली गई है। एक अन्य डी.एस.पी. पर पार्किंग की जिम्मेदारी रहेगी तथा एक डी.एस.पी. विशेष रूप से लगाए गए नाकों की देखभाल रखेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर 14 पुलिस निरीक्षक तैनात रहेंगे। विजयी यात्रा निकालने के लिए 4 थाना प्रभारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है जो विजयी यात्रा पर नजर रखेंगे। कुल मिलाकर 700 पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी मतगणना से संबंधित गतिविधियों में लगाई गई है। 959 बूथ की 959 ही ई.वी.एम. हैं जिनकी मतगणना की जानी हैं और जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!