भारी बारिश के कारण हरियाणा की 8 ट्रेनें रद्द, कई आंशिक रूप से प्रभावित

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Sep, 2025 11:27 AM

8 trains cancelled due to heavy rains in haryana

भारी बारिश के कारण हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात तक जाती हैं।

डेस्कः जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस वजह से हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात तक जाती हैं। वहीं कुछ ट्रेनें राजस्थान से चलकर हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब होते हुए जम्मू जाती हैं। इन ट्रेनों को अक्टूबर 2025 तक के लिए रद्द किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि जम्मू के कठुआ और पंजाब के माधोपुर स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 17 पर तकनीकी समस्या आने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। समस्या के समाधान के लिए कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। तकनीकी खामी दूर होते ही सभी ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। 

रद्द की गई ट्रेनें

गाड़ी संख्या 14661 – बाड़मेर से जम्मूतवी
यह रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14662 – जम्मूतवी से बाड़मेर
यह रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19027 – बान्द्रा टर्मिनस से जम्मूतवी
यह रेलसेवा 4 और 11 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19028 – जम्मूतवी से बान्द्रा टर्मिनस
यह रेलसेवा 6 और 13 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19107 – भावनगर टर्मिनस से शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन
यह रेलसेवा 5 और 12 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19108 – शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन से भावनगर टर्मिनस
यह रेलसेवा 6 और 13 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19415 – साबरमती से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा
यह रेलसेवा 5 और 12 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19416 – श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से साबरमती
यह रेलसेवा 7 और 14 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं 

  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

पुनः शुरू की गई रेल सेवा

गाड़ी संख्या 12413 (अजमेर – जम्मूतवी रेलसेवा)
यह ट्रेन 6 सितंबर 2025 से पुनः शुरू कर दी जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!