हरियाणा के 56 सरपंचों का आगरा-मथुरा दौरा: इनमें 21 महिला सरपंच भी हैं शामिल, इस काम का लेंगे जायजा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Sep, 2025 04:36 PM

56 sarpanches of haryana visit agra mathura

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट को हरी झंडी दिखाकर लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से गुरुवार को रवाना किया। इस 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में जिले के 56 सरपंच जिनमें 21 महिला और 35 पुरुष शामिल हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश के मथुरा और आगरा का दौरा करेंगे।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आगे बताया कि यह एक्सपोजर विजिट 18 से 22  सितम्बर तक आयोजित होगी। जिसका संचालन गुरुग्राम की एक कंसल्टिंग कंपनी द्वारा किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सबसे पहले मथुरा और आगरा की ग्राम पंचायतों द्वारा शुरू की गई विभिन्न नवाचारी पहलों से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे इन अच्छी प्रथाओं को हरियाणा की पंचायतों में लागू करने की जानकारी मिल सके।

इन जगहों का लेंगे जायजा 

PunjabKesari

पंवार ने बताया कि इन सभी के साथ 6 महिला और 6 पुरुष अधिकारी भी नामित किए गए हैं जो आधिकारिक तौर पर उनके साथ कार्यशैलियों का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट, महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष अस्पताल, स्वयं सहायता समूह के लिए बनाए गए बाजार, पार्क विद आउटडोर जिम, अमृत सरोवर, जलापूर्ति, स्थानीय महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर, वॉटर टैंक, वृद्धों के लिए ओल्ड एज होम इत्यादि की जानकारी लेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!