50 प्रतिशत टिकटें युवाओं को देगी इनैलो : अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2019 10:47 AM

50 percent tickets will be given to youth by inld abhay chautala

इनैलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी 50 प्रतिशत युवाओं को और 33 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को देगी। टिकट आबंटन में जनता के सुझाव को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि फिलहाल मल (श्राद्ध) चल रहे हैं और  मलों में वे  लोग...

सोनीपत (ब्यूरो) : इनैलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी 50 प्रतिशत युवाओं को और 33 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को देगी। टिकट आबंटन में जनता के सुझाव को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि फिलहाल मल (श्राद्ध) चल रहे हैं और  मलों में वे  लोग टिकटें घोषित करते  हैं,जिनका दिवाला निकला  हुआ हो। उनकी पार्टी आराम से टिकटें घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जल्दबाजी वे दिखाते हैं जिन्हें डर हो। इनैलो को ऐसा कोई डर नहीं है। उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। वह राई में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

परिवार को एक करने के मुद्दे पर अभय ने कहा कि इसका जवाब तो खापें या फिर दुष्यंत दे सकते हैं। उनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी न तो कभी एक थे और न ही कभी एक हो सकते हैं।  अभय ने कहा कि इनैलो ने हमेशा हर वर्ग को तवज्जो दी है और इस बार भी हर वर्ग की भागीदारी दिखाई देगी। 

अशोक अरोड़ा ने पार्टी को कमजोर करने का किया काम 
अभय चौटाला ने अशोक अरोड़ा द्वारा पार्टी छोडऩे पर कहा कि पार्टी ने उन्हें मान-सम्मान दिया, एम.पी. व एम.एल.ए. का चुनाव लड़वाया लेकिन उन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया। अशोक अरोड़ा ने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ी। अभय ने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ताओं के दम पर वापस उसी मुकाम पर पहुंचेगी। अभय ने अरोड़ा के उस बयान पर हैरानी जताई जिसमें उन्होंंने कहा था कि मैं जो कुछ भी हूं ओमप्रकाश चौटाला की वजह से हूं। अभय चौटाला ने कहा अरोड़ा को पार्टी छोडऩे से पहले विचार करना चाहिए था कि उनकी पहचान बनाने वाले ओमप्रकाश चौटाला व इनैलो पार्टी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!