चरखी दादरी में लगातार दूसरे दिन फूटा कोरोना बम, 4 पॉजिटिव केस आए

Edited By Shivam, Updated: 02 Jun, 2020 12:19 PM

4 new postive in charkhi dadri

चरखी दादरी में लगातार दूसरे दिन कोरोना बम फूटा है, जहां बीते दिन 7 नए मामले सामने आए थे, वहीं आज जिले में 4 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।

चरखी दादरी (नरेन्द्र): चरखी दादरी में लगातार दूसरे दिन कोरोना बम फूटा है, जहां बीते दिन 7 नए मामले सामने आए थे, वहीं आज जिले में 4 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। भागवी, नीमली, पैंतावस खुर्द और खातीवास से 1-1 मामला मिला है। इन सबको मिलाकर जिला में अब 20 एक्टिव केस है। 1285 लोग सर्विलेंस का समय पूरा कर चुके हैं और 1446 लोग होम क्वॉरेंटाइन में है और 42 लोगों को हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 35 लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। अभी तक टेस्ट के लिए भेजे गए 3082 सैंपल में से 2792 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 269 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!