इस जिले में ओलावृष्टि से 300 एकड़ सरसों की फसल बर्बाद, कृषि विभाग तैयार कर रहा रिपोर्ट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Nov, 2025 05:25 PM

300 acres of mustard crop destroyed due to hailstorm in sirsa

इस जिले में 2 दिन पहले हुई तेज बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा जिले में 2 दिन पहले हुई तेज बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान गांव गदराना और आसपास के क्षेत्रों में हुआ है, जहां लगभग 300 एकड़ में लगी सरसों की फसल प्रभावित हुई है। कृषि विभाग ने फसल नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर प्रभावित गांवों में भेजी जा रही है।

कृषि उपनिदेशक डॉक्टर सुखदेव कंबोज ने बताया कि विभाग की रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे उच्च अधिकारियों और सरकार को भेजा जाएगा ताकि किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में अभी लगभग 45% धान की कटाई बाकी है और किसान इस बार फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

कंबोज ने बताया कि इस सीजन में केवल 10 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर कार्रवाई करते हुए संबंधित किसानों पर जुर्माना और FIR दर्ज की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अवशेषों को आग न लगाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!