कुरुक्षेत्र में स्टडी वीजा के नाम पर 3.5 लाख की ठगी, दंपती को ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया झांसा

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 10:00 AM

3 5 lakh rupees defrauded in the name of study visa in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्टडी वीजा के नाम पर दंपती से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन माह में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर पहले एडवांस राशि ली, फिर काम न होने पर दिया गया चेक भी बाउंस हो गया।

कुरुक्षेत्र (कपिल) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्टडी वीजा के नाम पर दंपती से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन माह में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर पहले एडवांस राशि ली, फिर काम न होने पर दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर थानेसर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लाडवा निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2024 में उसने मोबाइल पर अरुण नामक व्यक्ति की फर्म का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद उसने अरुण से संपर्क किया और उसके कार्यालय जाकर दस्तावेज भी दिखाए। आरोपी ने उसकी पत्नी नेहा का पीटीई स्कोर 52 से बढ़ाकर 58 करने की सलाह दी। अरुण की सलाह पर नेहा ने पीटीई की कोचिंग ली और नवंबर 2024 तक उसका स्कोर 59 हो गया। इसके बाद आरोपी ने तीन माह में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसके ससुर के नाम से नया बैंक खाता खुलवाया। 

3 जुलाई 2025 को उस खाते में 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अगले ही दिन आरोपी ने खाते की चेकबुक, एटीएम और पूरा बैंक किट अपने पास रख लिया तथा बिना बताए खाते से 3.5 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश आने पर जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने 28 लाख रुपये स्वयं फंड दिखाने का भरोसा दिलाया।अगस्त में आरोपी ने इंटरव्यू की तैयारी कराने और जल्द स्टडी वीजा लगवाने का दावा किया, लेकिन वीजा नहीं लगा। इसके बाद 2 जनवरी 2026 को आरोपी ने पैसे लौटाने के लिए चेक दिया। 

शिकायतकर्ता ने तय समय पर चेक बैंक में लगाया, परंतु खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। पीड़ित के अनुसार दोबारा संपर्क करने पर आरोपी पैसे लौटाने से मुकर गया और कथित रूप से धमकी देने लगा। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ थाना शहर थानेसर में धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!