हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2019 12:52 PM

2 youth riding bike seriously injured in collision with haryana roadways bus

नए बस अड्डे के पास एक हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। नवीन कुमार वासी ....

करनाल (काम्बोज) : नए बस अड्डे के पास एक हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। नवीन कुमार वासी गोहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर नए बस अड्डे करनाल आया था, जहां से उसके साथ सुमित को लेकर चल दिया।

जैसे ही वह बाहर निकला, तो अचानक एक तेज रफ्तार बस आई और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!